सीवान, मार्च 20 -- सीवान, एक संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने कहा है कि डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य और शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद छात्रों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है, न कि आपसी वर्चस्व और टकराव का अखाड़ा। इस प्रकार के विवाद का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है, जो किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता। राजीव तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना, सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान आपसी संवाद और सहमति से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक टकराव का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। कुछ लोग अपने निजी या वैचारिक एजेंडे को थोपकर महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को प्रभा...