सिमडेगा, फरवरी 3 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।डीएवी स्कूल में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को मंगलवार को विदाई दी गई। समारोह में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने भी अपने संबोधन में कहा कि सपनो को पूरा करने की क्षमता सभी में है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा दिया। उन्होंने कहा कि छात्र मेहनत कर परीक्षा लिखे निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने अनुशासन और कड़ी मेहनत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को जीवन में सही मार्ग दर्शन और शिक्षा के प्रति हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र आगे चलकर अपने गांव एवं समाज का नाम रोशन करें। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.