दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी डीएवी दरभंगा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के बच्चों ने इस वर्ष शानदार परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय का कुल परिणाम प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। विद्यालय के 90 प्रतिशत या उससे अधिक छात्रों की संख्या 85 रही। विद्यालय की प्राचार्या स्निग्धा स्नेहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, शुभा सेठ 97% अंकों के साथ टॉपर स विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दे...