डीएवी के प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने जिले में लहराया परचम
सोनभद्र, मई 9 -- बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के पांचवीं के छात्र प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2026 में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रसिद्ध श्रीवास्तव ने अपनी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रार्थना सभागार में प्राचार्य राजकुमार ने प्रसिद्ध श्रीवास्तव को हिंदुस्तान अख़बार की ओर से प्रशस्तिपत्र, मेडल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रसिद्ध श्रीवास्तव के पिताजी डा राजेश कुमार श्रीवास्तव को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सं....इंटरनेशनल ओलंपियाड में डीएवी के छात्रों ने जीते 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.