जामताड़ा, मार्च 12 -- डीएवी के तीन छात्र-छात्राएं इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए चयनित जामताड़ा,प्रतिनिधि।सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के तीन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में श्रीजा शांभवी, अनिमेष कुमार तथा बिश्वजीत कुमार शामिल हैं। इंस्पायर अवार्ड योजना का उद्देश्य देशभर के स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना तथा वैज्ञानिक सोच का विकास करना है। इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने नवोन्मेषी विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए प्रोत्साहन के साथ आर्थिक सहायता भी...