रांची, अप्रैल 15 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। 147 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बुधवार को जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, ज्योति कुमारी ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शशि महतो ने 92.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तुषार सेन और आकृति स्नेहा ने 90.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 85% से अधिक अंक प्राप्त किए। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है...