कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोडरमा में आयोजित वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में डीएवी के एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शिविर में विद्यालय के कुल 37 कैडेट्स शामिल हुए। शिविर से लौटने के पश्चात विद्यालय परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षित कैडेट्स को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यालय के कैडेट्स विजेता बने और गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्राचार्य ने विजेता कैडेट्स को सम्मानित करते हुए उनके उत्साह की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- कोडरमा केंद्रीय विद्यालय की जूडो टीम ने जीते 26 पदक, बनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.