डीएवी के एनसीसी कैडेटों ने चलाया पौधरोपण अभियान
गुमला, जून 5 -- गुमला। विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 46 झारखंड बटालियन एनसीसी की ट्रूप संख्या 18/46 के कैडेटों ने विद्यालय परिसर में सघन पौधारोपण अभियान चलाया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने कैडेटों के प्रयासों की सराहना की।प्रधानाचार्या माधवी पांडेय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए जलवायु संकट से निपटने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।एसोसिएट एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने कहा कि एनसीसी अनुशासन के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भी सीख देता है। यह भी पढ़ें- डीवीसी ने हरित एवं सतत भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.