रामगढ़, अप्रैल 21 -- केदला, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल केदला में सोमवार को कक्षा 10 के उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिससे उनकी मेहनत और सहयोग को सराहा जा सके। कार्यक्रम में इस वर्ष कक्षा 10 के टॉपर विद्यार्थियों में आयुषी सिन्हा 93.8 प्रतिशत, अभाष कुमार वर्मा 91.4 प्रतिशत, सिद्रा परवीन 89 प्रतिशत, अयान कुमार 88 प्रतिशत और मोहित कुमार प्रजापति 87.4 प्रतिशत को विद्यालय की ओर से स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और चॉकलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी टॉपर विद्यार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया। यह भी पढ़ें- जेपी पब्लिक स्कूल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.