डीएवी की टीम का शानदार प्रदर्शन, दो वर्गों में विजेता
भागलपुर, अगस्त 10 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स मीट-2026 का आयोजन सात और आठ अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के करीब 900 खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, फुटबॉल, तीरंदाजी, रोलर स्केटिंग और योग में हिस्सा लिया। अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 बालक-बालिका वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कहलगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल के अंडर 17 बालक वर्ग में कहलगांव डीएवी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में भी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। हैंडबॉल के अंडर 14 और अंडर 17 बालक वर्ग में कहलगांव डीएवी की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा बैडमिंटन के अंडर 19 बालक वर्ग में विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.