कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा। डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में मंगलवार को विद्यालय का 34वां स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि संजीवन सिंह परमार एवं कमलजीत सिंह परमार का अभिनंदन किया। प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि डीएवी की शिक्षा प्रणाली केवल ज्ञानार्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने पर बल देती है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन आराध्या सिंह एवं आकृति सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.