देहरादून, फरवरी 17 -- डीएवी कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित रायपुर स्थित जवाहर बाल भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, मुख्य नियन्ता डॉ. एसवी त्यागी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. गोपाल श्रेत्री, सहायक मुख्य नियन्ता प्रो. मनोज कुमार जादौन तथा एनएसएस अधिकारी डॉ. सत्यम द्विवेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार ने कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवक छात्राओं से शिविर के प्रशिक्षण और गतिविधियों का पूरा लाभ उठाकर समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया। राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने छात्...