देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में रविवार को महान कर्मयोगी एवं डीएवी स्कूलों के संस्थापक महात्मा हंसराज की 162 वीं जयंती पर विद्यालय में वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षकगण एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने महात्मा हंसराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और महान शिक्षाविद थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सुधार और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। उनके महत्त्वपूर्ण योगदान और प्रयासों के फलस्वरूप ही देशभर में डीएवी के नाम से 900 से भी अधिक विद्यालय व महाविद्यालय गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.