डीएवी कास्टर टाउन में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस
देवघर, अगस्त 29 -- देवघर,प्रतिनिधि। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में शनिवार को उत्साह पूर्वक धूमधाम से राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें चम्मच रेस, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने पूरे खेल भावना और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.