रांची, मई 9 -- रांची। डीएवी कपिलदेव स्कूल, कडरू में शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने अपनी माताओं के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रितिका पाठक और प्राचार्य डॉ. एस.के. शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य और झांकियों के माध्यम से मातृत्व के विविध रूपों को दर्शाया। डॉ. पाठक ने जीवन में मां की भूमिका को अमूल्य बताया, वहीं प्राचार्य ने बच्चों को नारी शक्ति के सम्मान की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शिक्षक एसके राणा, एसके सिंह, विवेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- निर्मला कॉन्वेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम...