डीएवी कपिलदेव में एनसीसी कैडेट सम्मानित
रांची, जुलाई 25 -- रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने 'ऑपरेशन विजय' के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर विद्यार्थियों को सैनिकों के त्याग व शहादत से अवगत कराया। जूनियर विंग के छात्रों ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही, भारतीय सेना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पदक जीतने वाले स्कूल के एनसीसी कैडेटों को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में देशभक्ति रंग यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस विशेष यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.