रांची, मार्च 23 -- रांची। डीएवी कपिलदेव स्कूल में कक्षा तीसरी और चौथी के अभिभावकों के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्राचार्य एमके सिन्हा ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और जीवन-कौशलों के विकास को छात्र हित में अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी साझा की। इस दौरान स्कूल और अभिभावकों के समन्वय पर जोर देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया गया। मौके पर एसके राणा, जीके पाठक, संजय कुमार सिंह, अशोक सिंह, जीवन सिंह, वीके द्विवेदी, रश्मि पांडेय, अंजु कुमारी, काकोली दत्ता, विनीता वर्मा व मंजु राणा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...