बोकारो, जुलाई 22 -- डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत क्लस्टर-5 की क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 एवं 23 जुलाई को डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में किया जाएगा। क्लस्टर-5 के सात डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इन विद्यालयों में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा, स्वांग, ललपनिया, तेनुघाट, भंडारीदह, दुग्दा एवं सरिया शामिल हैं। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत कुल 31 विभिन्न खेलों का प्रावधान है, जिनमें से डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा को इस वर्ष वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं खो-खो प्रतियोगिताओं की मेजबानी का दायित्व मिला है। ये प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्गों में आयोजित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- बरही डीएवी स्कूल में राष्ट्रीय खेल महोत्सव संपन्न प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ स्थानीय जीएम ग्...