धनबाद, अप्रैल 17 -- डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय, कतरास में गुरुवार को प्रबंधन समिति ने शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के दो माह के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया। लंबे समय से लंबित वेतन मिलने के बाद अधिकांश शिक्षकों ने राहत महसूस करते हुए भुगतान स्वीकार कर लिया। हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब 12 शिक्षकों ने वेतन लेने से साफ इंकार कर दिया। इन शिक्षकों का कहना है कि वेतन का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक का निलंबन वापस लेने, उनके कक्ष को खोलने और विद्यालय परिसर में प्रवेश पर लगी रोक हटाने की मांग भी दोहराई। यह भी पढ़ें- बकाया भुगतान के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित विद्यालय के सचिव मनोज खेमका ने शिक्षकों से अपील की कि वे विवाद से दूर रहकर शिक्षण कार्य पर ध्यान दें, ताकि विद्या...