वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज और वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के बीच गुरुवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। एमओयू पर डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल और वनिता इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रीति अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत डीएवी के विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स में इंटर्नशिप और अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के लिए वनिता इंस्टीट्यूट में सीधे प्रवेश ले सकेंगे। इस दौरान उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, प्रो. संजय साह, डॉ. बन्दना बाल चंदनानी, डॉ. नजमुल हसन, वनिता के विभागाध्यक्ष भागेश्वर तिवारी, काउन्सलर रागिनी सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: कॅरियर काउंसिलिंग और सेमिनार का आयोजन यह भी पढ़ें- डीडीयू देगा टूर...