आदित्यपुर, अगस्त 20 -- आदित्यपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी कैंपस में बुधवार को तुलसी जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी श्रद्धानंद सदन के विद्यार्थियों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। विद्यार्थियों ने रामचरितमानस के दोहे एवं चौपाइयों का पाठ किया। इसके अलावा बच्चों ने तुलसीदास के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर वक्तव्य प्रस्तुत किए तथा गीतों की प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गोस्वामी तुलसीदास के जीवन, उनकी रचनाओं और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान से परिचित कराया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: तुलसी जयंती पर विद्यार्थियों ने किया साहित्य और आदर्शों का स्...