रामगढ़, जनवरी 23 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी डीएवी में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पूरा जीवन सबों के लिए प्रेरणादायी है। उनके साहस, देशभक्ति और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति गीत के साथ किया गया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित छात्र मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.