रामगढ़, जनवरी 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भीषण ठंड में जरूरतमंद व वंचित वर्ग को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी ने बुधवार को भुरकुंडा में गर्म वस्त्र दान अभियान चलाया, जो सामाजिक प्रतिबद्धता व मानवीय मूल्यों का सशक्त उदाहरण बना। इस पुनीत कार्य में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने भुरकुंडा लक्ष्मी टॉकीज मैदान में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र दान देकर मानवता व सेवा भावना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सोनिया तिवारी ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची शिक्षा की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.