डीएवी इस्पात 2 सी की लवलीन ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक
बोकारो, जुलाई 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2सी में नवम कक्षा की होनहार छात्रा लवलीन कौर को विद्यालय में सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन लोहरदग़्गा में हुआ था। विद्यालय की छात्रा लवलीन कौर ने खेल में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ताइक्वाडो में राज्य स्तरीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने लवलीन कौर को सम्मानित किया। अनुराधा सिंह ने इस जीत हासिल करने पर उन्हें बधाई दी व आगे बढ़ने की कामना की। खेल शिक्षक रौशन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपना अभ्यास कार्य जारी रखा था। यह भी पढ़ें- चतरा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जीते चार पदक एक गोल्ड दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.