डीएवी इस्पात स्कूल 2 सी में हरियाली, संस्कार और भाई-बहन के प्रेम का सुंदर संगम
बोकारो, अगस्त 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2/सी जूनियर विंग में गुरुवार को ग्रीन डे, ग्रैंडपेरेंट्स डे एवं रक्षाबंधन का संयुक्त समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति संरक्षण, बुजुर्गों के सम्मान तथा भाई-बहन के प्रेम और आपसी बंधन का संदेश देना था। समारोह की शुरुआत दादा-दादी के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से दादा-दादी का पाद-प्रक्षालन कर उनके प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं दादा-दादी के सम्मान में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वृक्ष रक्षा बंधन रहा। विद्यालय की प्राचार्य अनुराधा सिंह ने प्रकृति, परिवार और रिश्तों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.