बोकारो, अप्रैल 16 -- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल 8 बी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस वर्ष कुल 141 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 140 विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.29% रहा, जो अत्यंत सराहनीय है। स्कूल के टॉपर छात्रों में शिवराज कुमार 94%,रुद्र कुमार शर्मा 92%,अर्पण दास 89%,प्राची कुमारी 88%,दीपक कुमार 86%,सोनाक्षी कुमारी 85%,अर्पिता आनंद 85%,ब्यूटी कुमारी 84%,निकिता कुमारी 83%,अंश कुमार 81% व नमन कुमार सिंह ने 80.2% अंक हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य अनुपाल सागर व विद्यालय अध्यक्ष मीनम मिश्रा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.