डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल 8बी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बोकारो, मई 15 -- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 8बी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय में शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के टॉपर्स में विज्ञान संकाय में शिव वर्धन झा ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,गोपाल जी ओझा ने 88.6% अंक के साथ द्वितीय व सुमित कुमार सिंहा ने 86.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में हर्षिता कुमारी ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अलीशा कुमारी ने 80.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय व चैना खातून ने 78.8 % प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परिणाम शत-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.