बोकारो, जून 15 -- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2सी में असीम ऊर्जा के साथ विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपना स्वाध्याय कार्य प्रारंभ किया। इसको लेकर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही 11वीं के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्या अनुराधा सिंह ने विद्यार्थियों से कहा सच्ची लगन, मेहनत और अनुशासित ढंग से अध्ययन करने से सफलता अवश्य मिलती है। इस विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के जूनियर विंग में 3 डी में एलकेजी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने प्राचार्या अनुराधा सिंह को पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद थे। विद्यार्थियों ने ग्रीष्मकालीन अव...