डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2सी की नई प्रधानाचार्या बनीं अनुराधा सिंह
बोकारो, मई 11 -- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2सी में अनुराधा सिंह ने प्रधानाचार्या पदभार ग्रहण किया। विद्यालय परिसर में उनका वैदिक मंत्रोच्चार व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। डीएवी परंपरा के तहत सर्वप्रथम हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार संभाला। विद्यालय के वरीय शिक्षकों ने संयुक्त रूप से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अनुराधा सिंह ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र जिस प्रकार इस्पात क्षेत्र में अग्रणी है, उसी तरह विद्यालय को शिक्षा क्षेत्र में भी अग्रणी बनाना लक्ष्य है। इसके लिए सभी शिक्षकों व कर्मियों को टीम वर्क की भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार व गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.