डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में 11वीं के नवोत्कर्ष विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बोकारो, जुलाई 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में नए सत्र 2026-28 के 11वीं कक्षा के नवोत्कर्ष विद्यार्थियों का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। संस्कृत शिक्षक बाल शेखर झा ने विधिवत हवन संपन्न कराया और हवन को श्रेष्ठतम कर्म बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 11वीं कक्षा से ही भविष्य निर्माण की शुरुआत होती है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, स्वाध्याय और उत्तम संस्कारों के माध्यम से चरित्र निर्माण करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं दहेज प्रथा उन्मूलन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.