रुडकी, अप्रैल 4 -- झबरेड़ा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर के निर्देश पर चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में शनिवार को एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है। यह जहां आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, वहीं पारिवारिक कलह और सामाजिक विघटन का भी कारण बनता है। उन्होंने बताया कि जिस परिवार में कोई सदस्य नशे का आदी हो जाता है, वहां अक्सर विवाद, झगड़े और कई बार तलाक जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। नशा व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर करने के साथ-साथ समाज में अपराध और अशांति को भी बढ़ावा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.