डीएवी इंटर कॉलेज ईकाई का अध्यक्ष बने अतुल यादव
अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में डीएवी इंटर कॉलेज में नवीन कॉलेज इकाई का गठन किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए अतुल यादव को कॉलेज इकाई अध्यक्ष एवं विशाल को कॉलेज इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इकाई गठन के अवसर पर महानगर सह मंत्री दुष्यंत गौतम, महानगर फार्मविजन संयोजक अमन, प्रिंस वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त कॉलेज इकाई अध्यक्ष अतुल यादव एवं कॉलेज इकाई मंत्री विशाल ने विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्रहित से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने, संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.