रांची, फरवरी 13 -- रांची। डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, हेहल में नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता तेजस्विता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीएसई बादल राज ने शुभारंभ करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अनिवार्य है। नन्हे खिलाड़ियों ने प्लेट रेस और बैलेंसिंग स्माइली बॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। डीएवी जोन-जे के एआरओ एसके मिश्रा, मुख्य अध्यापिका डॉ रेशु चौधरी, डीएवी पुंदाग के प्राचार्य तापस घोष, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप झा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.