रांची, फरवरी 4 -- रांची। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को डीएवी आनंद स्वामी स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा छठी की छात्रा मनस्वी ने कैंसर जागरुकता पर प्रभावी भाषण दिया। मुख्य वक्ता डॉ. रेशु चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन यह अजेय नहीं है। उन्होंने स्वस्थ आदतों, जैसे तंबाकू से दूरी, संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका जॉली नंदी, सुष्मिता मुखर्जी, श्रावणी तिवारी, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.