रांची, सितम्बर 19 -- रांची। डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में हिंदी पखवाड़ा के तहत शनिवार को 'हिंदी की ताकत और अध्यापन कला' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता आरयू के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पांडेय ने हिंदी की वैज्ञानिकता और वैश्विक सामर्थ्य पर बात रखी। डॉ. विनय पांडेय और डॉ. प्रमोद रंजन पांडेय ने तकनीकी व व्यावसायिक क्षेत्रों में हिंदी की उपयोगिता पर विचार रखे। प्राचार्या डॉ. रेशू चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। एआरओ एमके सिन्हा, डॉ अर्चना मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...