धनबाद, अगस्त 31 -- डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा में 22 से 29 अगस्त तक आयोजित सावन महोत्सव सप्ताह का शनिवार को शांति पाठ के साथ समापन हुआ। समारोह की शुरुआत वैदिक हवन से हुई थी। सप्ताह भर चले इस उत्सव के दौरान श्लोक उच्चारण, राखी मेकिंग, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 27 अगस्त को माताओं के लिए विशेष मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय को सावन थीम पर सजाया गया था। प्राचार्य एस. मोदक ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए प्रभारी श्वेता सिन्हा, वंदना झा, डॉ एस जायसवाल, ए झा, एम पांडे, रिंकू चतुर्वेदी, चंदन सिंह और ईला घोष सहित सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...