डीएवी अलकुसा में वेलकम सेरेमनी
धनबाद, अगस्त 13 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, अलकुसा में कक्षा 11 के नवागत विद्यार्थियों के लिए वेलकम सेरेमनी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परंपराओं व अनुशासन की जानकारी दी। प्राचार्य एस मोदक ने नए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। 12वीं की छात्राओं अनन्या कुमारी व अनुष्का विश्वास के संचालन में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविता पाठ की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में नए छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.