धनबाद, अगस्त 7 -- झारखंड सरकार व जिला शिक्षा पदाधिकारी, धनबाद की पहल पर डीएवी पब्लिक स्कूल, अलकुसा में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लेकर पहले मतदान, फिर अन्य कार्य का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व तथा ईवीएम व बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विज्ञान शिक्षक रोहित सिंह ने किया। आयोजन में सीए इंचार्ज श्वेता सिन्हा व मनीष जायसवाल की अहम भूमिका रही। प्राचार्य एस मोदक ने कहा कि मतदान के प्रति युवाओं की जागरूकता लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगी। यह भी पढ़ें- गोमिया डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता यह भी पढ़ें- Chatra News: भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज म...