धनबाद, जून 25 --  स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा में चित्रांकन प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के लगभग 700 बच्चों ने भाग लेकर चित्रों के माध्यम से पृथ्वी को स्वच्छ, साफ व हरा-भरा रखने का प्रण लिया।   मौके पर प्राचार्य  एस. मोदक, कला शिक्षक डॉ. एस. जायसवाल व डी.के. श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...