पाकुड़, जनवरी 23 -- 0-बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार सिखाने में विद्यालय की अहम भूमिका : विधायक फोटो संख्या - 09 - डीएवि के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नृत्य करते नन्हें बच्चे । डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर में मना वार्षिकोत्सव महेशपुर, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख अतिथि विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी, एसडीपीओ विजय कुमार, युवा नेत्री उपासना मरांडी मौजूद थे। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने विद्यालय के कक्षा एलकेजी से 10वीं कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय की तरफ से भी अतिथियों को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं वार्षिक कार्यक्रम में पहुंचे...