अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताडीखेत स्थित डीएवि पब्लिक स्कूल में सपनों की आशा फाउंडेशन की तरफ से डेंटल हेल्थ एवं बच्चों के लिए आई चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान आधारित क्विज, ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं हुईं। बाद में पुरस्कार वितरत किए गए। प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह नेगी ने फाउंडेशन के सीईओ कमल लोहनी, मार्गदर्शन मंडल के घनश्याम पंत और मदन मोहन पांडे का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...