डीएल में गलतियां कर रहा विभाग, भुगत रहे वाहन चालक
मेरठ, जून 29 -- कार्यालय में लाइसेंस या अन्य किसी आवेदन के लिए जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। ड्राइविंग लाइसेंस फार्म में नाम पता सब कुछ सही भरकर देने के बाद स्मार्ट डीएल में गलत नाम और पता प्रिंट करने जैसी गलतियां की जा रही हैं। इसके सुधार के नाम पर आवेदक पर ही पेनल्टी लगाकर वसूली की जा रही है। एक आवेदक ने ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्यूल के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किया था। लगभग 15 दिन बाद जब उनका स्मार्ट डीएल प्राप्त हुआ तो उस पर आवेदक के पते में कंकरखेड़ा की जगह खरखौदा कर दिया। पीड़ित ने जब यह गलती देखी तो आरआई से सुधार कर दूसरा डीएल जारी करने के लिए कहा मगर आरआई ने दूसरे डीएल के लिए दोबारा से पूरी प्रक्रिया करने यानि फार्म भरकर नाम सुधार कराने की 200 रुपए अतिरिक्त फीस भरने के लिए कह दिया। ऐसे बहुत से परेशान आवेदक आरटीओ विभाग के अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.