नई दिल्ली, अगस्त 19 -- सौम्य मिश्र, नोएडा गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे प्रदेश में अब स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा में फेल होने पर वाहन चलाने का प्रशिक्षण अनिवार्य तौर पर लेना होगा। इसके लिए निर्धारित छह हजार रुपये शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। इसके बाद बिना परीक्षा दिए ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार नई व्यवस्था के लिए शासनादेश जारी हो गया है।कहां-कहां सेंटर? गौतमबुद्ध नगर में शासन की ओर से मान्यता प्राप्त मुख्य ड्राइविंग प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र संचालित हैं। इनमें दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड और बाईपास के केंद्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन केंद्रों में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों की प्रशिक्षण के साथ स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा की सुविधा है। इनमें पहला केंद्र शिवम मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ब...