नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा। ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा के लिए महिलाओं को अतिरिक्त समय नहीं दिया गया। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सवा तीन मिनट में चार टेस्ट पास करने होते हैं। महिलाओं ने परीक्षा के लिए समय बढ़ाने की मांग की थी। बीते साल सितंबर में परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र और वाहन कबाड़ केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें बताया कि ऑटोमेटेड परीक्षा ट्रैक पर हड़बड़ाहट के कारण उनसे परीक्षा संबंधी गलतियां हो जाती हैं और वे फेल हो जाती हैं। परीक्षा के लिए समय बढ़ाने की मांग की। परिवहन आयुक्त ने इस पर प्रशासनिक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि इस संबंध में जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, उसका पालन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.