डीएल टेस्ट में फेल हुए तो तीन मौके, हर बार 300 रुपये फीस
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट में पहली बार फेल होने पर आवेदक को दो और मौके मिलेंगे। दूसरे और तीसरे प्रयास के लिए 300-300 रुपये फीस देनी होगी। नैनी स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में अब मैनुअल टेस्ट की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अत्याधुनिक निजी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट सेंटर में ऑटोमेटेड ट्रैक और सिम्युलेटर के जरिए परीक्षा हो रही है। पहले चरण में वर्चुअल परिस्थितियों में ड्राइविंग दक्षता जांची जाती है, जबकि दूसरे चरण में सेंसर और सीसीटीवी से लैस ट्रैक पर वाहन चलाना होता है। ट्रैक से वाहन हटते ही सॉफ्टवेयर फेल कर देता है। तीनों प्रयास में असफल होने के बाद60 दिन इंतजार करना होगा। आरआई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि फेल होने पर दूसरी बार परीक्षा के लिए एक हफ्ते बाद मौका म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.