अररिया, मार्च 19 -- अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दुहन की अध्यक्षता में परमान सभागार में आयोजित डीएलसीसी की बैठक में बैंकों के काम काज की समीक्षा हुई। बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण वितरण और बैंकिंग गतिविधियों की समीक्षा करना था।दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने, कृषि, पशुपालन, मत्स्य और स्वरोजगार के लिए ऋण वितरण बढ़ाने और बैंकों में केसीसी सहित अन्य योजनाओं से संबंधित लंबित ऋण आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा बैठक में जिले के साख जमा अनुपात और एसीपी पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे ओर बेहतर बनाने और कृषि सहित अन्य वित्त संपोषित योजनाओं में ऋण को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।जिला कृषि पदाधिकारी को फॉर्मर रजिस्ट्री से आच्छादित कि...