देवरिया, जुलाई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। डिजिटल लर्निग प्लेटफार्म के माध्यम से पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक बुधवार को औरा-चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर में सम्पन्न हुई।जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा की भाजपा ने डीएलपी के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के इतिहास और विचारधारा से जोड़ने के लिए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत किया है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपने स्मार्टफोन में संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए सरल एप के माध्यम से प्रशिक्षण को वीडियो के माध्यम से जानकर भाजपा के इतिहास, पंचनिष्ठा नमो एप और सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित प्रश्नों के सही उत्तर देकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र प्रथम, संग...