भागलपुर, मार्च 20 -- प्रखंड के डीएलएस शिक्षा महाविद्यालय बदलूगंज बाराहाट में बिहार दिवस सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रिंसिपल पंकज सिन्हा, नोडल पदाधिकारी रवि आनंद, मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश कुमार, योगेश कौशल, स्काउट प्रशिक्षक मुकेश आजाद आदि ने किया। तत्पश्चात बिहार दिवस की महत्ता पर प्रिंसिपल के अलावा प्रो. कुलदीप, प्रो. अमरेंद्र, प्रो. ललन आदि ने विस्तृत प्रकाश डाला तथा बिहार की गौरव गाथा सुनाई। इसके अलावा बिहार दिवस प्रोजेक्ट प्रस्तुति पर छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...