डीएलएसए सरायकेला-खरसावां की त्वरित पहल से कैंसर पीड़िता को रिम्स, रांची भेजने हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था
सराईकेला, जून 22 -- सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां ने एक कैंसर पीड़िता के उपचार हेतु सराहनीय मानवीय पहल की है। सपन मुड़ी ने अपनी पत्नी के कैंसर उपचार के लिए रिम्स रांची ले जाने हेतु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आवेदन दिया था। पारा विधिक स्वयंसेविका तारामणि बांदिया के माध्यम से प्राप्त आवेदन पर डीएलएसए ने तुरंत कार्रवाई की।प्राधिकरण के प्रयासों और सिविल सर्जन सरायकेला के सहयोग से एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई तथा मरीज को उसके घर से ही सुविधाजनक ढंग से रांची रवाना किया गया।यह पहल जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की डीएलएसए की प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.