गुमला, मई 12 -- गुमला। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने मंगलवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, मूकबधिर विद्यालय व बालगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पटेल चौक, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों व आमजनों के बीच पेयजल की बोतल और ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। मौके पर शंभू सिंह, राजकुमार गुप्ता, जोसेफ किंडो व प्रकाश कुमार पांडे मौजूद थे। यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में शीतल पेय जल बांटा यह भी पढ़ें- डीसी व एसपी ने किया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...